जश्न में बेसुध हुए अंग्रेज़, पिच पर किया पेशाब
लंदन | इंग्लैंड ने एशेज़ जीत दर्ज करवा लिया क्रिकेट इतिहास के सुनहरे अध्याय
में अपना नाम लेकिन इसका जश्न मनाते इंग्लैंड खिलाड़ी कर गए कुछ ऐसा जिसने
कर दिया खेल और खिलाड़ियों को शर्मसार।इंग्लैंड ने एशेज़ में जीत ज़रूर हासिल कर ली लेकिन उसके बाद इंग्लैंड
टीम के खिलाड़ियों ने जो कुछ किया जो जैंटलमेन गेम में क्लंक लगाने के लिए
काफी है। जीत के जश्न में अंग्रेज़ इस कदर डूब गए कि सारी सीमाएं लांघ गई
कुक की सेना। ओवल के मैदान पर आखिरी टेस्ट ड्रा हुआ और उसका जश्न घंटों
मनाती रही इंग्लिश टीम। लेकिन जब सारे दर्शक मैदान से लौट गए और ओवल के
मैदान पर कोई नहीं बचा, उसके बाद शराब के नशे में इंग्लिश क्रिकेटर्स ने कर
दी ऐसी हरकत जो बेहद शर्मनाक है।
मैच के 5 घंटे बाद इंग्लिश टीम के सभी खिलाड़ी फिर से मैदान पर लौट आए
और मैदान में ही शराब परोस कर पीने लगे लेकिन हद तो तब हो गई जब इंग्लैंड
के खिलाड़ियों ने पिच पर ही पेशाब करना शुरू कर दिया। इन खिलाड़ियों में
स्टूअर्ट ब्रॉड, केविन पीटरसन और जिमी एंडरसन जैसे खिलाड़ी शामिल थे। यह
तीनों खिलाड़ी जब ऐसा कर रहे थे तब पीछे से साथी खिलाड़ी इस ओछी हरकत पर भी
खुशी मना रहे थे।इंग्लिश खिलाड़ियों की इस पूरी हरकत को मैदान के सफाई कर्मचारियों ने
देखा और पिच क्यूरेटर कैम सदरलैंड ने कहा कि पिच खराब हो गई है और यह मामला
बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं। इस पूरे मामले पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश
चोपड़ा ने भी हैरानी जताई। उन्होंने कहा कि यह बेहद शर्मनाक है, इंग्लैंड
के खिलाड़ियों ने एशेज़ जीतने के बाद पिच पर पेशाब किया है। वैसे
अंग्रेज़ों के द्वारा की गई यह ऐसी पहली हरकत नही है। अभी हाल में ही नशे
में चूर इंग्लैंड के स्पिनर मॉन्टी पनेसर ने एक नाइटक्लब के बाउंसर पर
पेशाब कर दिया था तो वहीं तकरीबन डेढ़ साल पहले भारत के ऑस्ट्रेलियाई दौरे
पर पर्थ टेस्ट से एक दिन पहले ग्राउंडस्टाफ ने पिच पर बियर पार्टी की थी
लेकिन जिस तरह से अंग्रेज़ों ने ओवल में यह हरकत की है उसने क्रिकेट के
जन्मदाता देश में ही जैंटलमेन गेम की गरिमा पर दाग लगा दिया है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com