इराक में अलग-अलग हमलों में 65 की मौत
बगदाद: इराक में अधिकारियों ने बताया कि राजधानी बगदाद के शिया बहुल
इलाकों और आसपास हुए शृंखलाबद्ध बम विस्फोटों में कम से कम 65 लोगों की
मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।हमलों में कुछ धमाके किए गए, कुछ आत्मघाती हमलावरों ने खुद को उड़ा लिया और
विस्फोटक भरी गाड़ियों में भी धमाके किए गए। इन हमलों में पार्किंग,
बाजार, रेस्तरां आदि को निशाना बनाया गया।
हमले में उत्तरी क्षेत्र में स्थित शिया बहुल कझिमियाह सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ। पार्किंग में आत्मघाती हमले में 10 लोगों की मौत हो गयी। हमले की किसी ने भी जिम्मेदारी नहीं ली है, पर, यह अलकायदा की इराक शाखा का काम लगता है। उत्तरी शाब में एक कार बम विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए। सदर सिटी में विस्फोट से पांच, शुला में तीन, जिस्र दियाला में आठ की और पूर्वी न्यू बगदाद में तीन की मौत हो गई।
बाया, जमीला, हुर्रिया और सैयदिया में भी विस्फोट हुआ जहां कुल 12 लोगों की जान चली गई। महमूदिया में एक रेस्तरां में आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया, जिससे चार लोगों की मौत हो गई और 13 घायल हो गए। मादेन में बम विस्फोट होने से चार सैनिकों की जान गयी और छह अन्य घायल हो गए।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com