सोमदेव का जलवा, जीत के साथ किया आगाज
न्यूयॉर्क। भारतीय युवा टेनिस स्टार सोमदेव देववर्मन ने यूएस ओपेन 2013
में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है। सोमदेव ने स्लोवाकिया के लुकास
लाको को कांटे की टक्कर में हराते हुए दूसरे दौर में जगह पक्की कर ली है।बारिश से बार-बार बाधित होते मैच में सोमदेव ने 4-6, 6-1, 6-2, 4-6,
6-4 से लुकास लाको को मात दी। यह मुकाबला 3 घंटे 11 मिनट तक चला। मैच बारिश
की वजह से बीच में रुकने से पहले सोमदेव ने 2-1 की बढ़त हासिल कर ली थी और
दोबारा मुकाबला शुरू होने पर उन्होंने विरोधी स्लोवाक खिलाड़ी को पांचवें
सेट में 6-4 से हराकर मैच अपने नाम किया। चोट की वजह से लंबे समय तक कोर्ट
से दूर रहने के बाद सोमदेव ने बेहतरीन वापसी की थी और फिलहाल वह विश्व
रैंकिंग में 114वें पायदान पर हैं जबकि उनसे हारने वाले लुकास लाको 84वीं
वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं। भारतीय खिलाड़ी सोमदेव का अगला मुकाबला 20वीं
वरीयता प्राप्त इटली के एंड्रिया सेप्पी से होगा। सेप्पी ने अपने पहले मैच
में बेल्जियन खिलाड़ी जेवियर मेलिसे को कड़े मुकाबले में 6-3, 3-6, 7-5, 7-5
से मात दी।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com