गोलकीपरों का सर्वश्रेष्ठ निकालना चाहता हूं: स्टैनिफोर्थ
इपोह (मलेशिया) | भारतीय टीम के गोलकीपिंग कोच डेव स्टैनिफोर्थ अभी तक निश्चित नहीं हैं कि अगर उन्हें लंबे समय के लिये यह जिम्मेदारी दी जाती है तो वह जारी रखना चाहेंगे या नहीं, लेकिन वह भारतीय गोलकीपरों को इस कम समय में दुनिया में सर्वश्रेष्ठ बनाने की कोशिश करना चाहते हैं।दक्षिण अफ्रीका के इस 37 वर्षीय पूर्व हाकी खिलाड़ी को पिछले महीने ही भारतीय सीनियर और जूनियर टीम का गोलकीपिंग कोच और रणनीतिक विश्लेषक बनाया गया। उन्हें इस साल के अंत में नयी दिल्ली में होने वाले एफआईएच विश्व कप तक संक्षिप्त समय के लिये अनुबंध दिया गया है। लेकिन शुरूआती हाकी इंडिया लीग चैम्पियन रांची राइनोज के साथ काम कर चुके स्टैनिफोर्थ देश में गोलकीपिंग स्तर से अच्छी तरह वाकिफ हैं और उन्होंने अपनी प्राथमिकता स्पष्ट कर रखी है। स्टैनिफोर्थ ने कहा कि यह मेरे लिये जल्दबाजी होगी। मैंने छह हफ्ते पहले ही भारतीय टीम के साथ काम करना शुरू किया है, लेकिन मेरे लक्ष्य स्पष्ट हैं। उन्होंने कहा कि मेरा प्राथमिक लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि हम अपने गोलकीपर से जिस स्तर का खेल चाहते हैं वे वैसा खेल रहे हैं कि नहीं। हम सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हमारे गोलकीपर नेट के पीछे से गेंद को दूर रखें।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com