-->

Breaking News

प्रियंका करेंगी बिग बी की फिल्मों के रिमेक में काम


मुंबई। बॉलीवुड की देशी गर्ल और जानी मानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि वह अमिताभ की सारी फिल्मों के रिमेक में काम करना चाहती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अमिताभ की सुपरहिट फिल्म डॉन के रिमेक में सबसे पहले काम किया था। इसके बाद उन्होंने अमिताभ की सुपरहिट फिल्म अग्निपथ में काम किया और अब तीसरी बार प्रियंका ने उनकी ही सुपरहिट फिल्म जंजीर के रिमेक में काम किया है।प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि अमिताभ बच्चन मेरे आदर्श हैं। मुझे कोई एतराज नहीं है कि लोग मुझे अमिताभ की फिल्मों के रिमेक की अभिनेत्री के नाम से संबोधित करें। मुझे अवसर मिला तो मैं उनकी सभी फिल्मों के रिमेक में अभिनेत्री के तौर पर काम करना चाहूंगी।

गौरतलब है कि अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी जंजीर साल 1973 में प्रदर्शित अमिताभ बच्चन की मुख्य भूमिका वाली फिल्म जंजीर की ही रिमेक है। इस फिल्म में तेलगु फिल्मों के सुपरस्टार चिरंजीवी के पुत्र राम चरण तेजा ने अमिताभ वाली भूमिका निभाई है जबकि शेर खान (प्राण) की भूमिका संजय दत्त ने निभाई है। जया भादुड़ी का किरदार प्रियंका चोपड़ा ने निभाया है। जंजीर की रिमेक छह सितंबर को प्रदर्शित होगी।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com