-->

Breaking News

ओम पुरी ने की पत्नी की पिटाई

मुंबई | अपनी पत्नी नंदिता के साथ मारपीट करने के आरोप में फिल्म अभिनेता ओमपुरी के खिलाफ वर्सोवा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। ओमपुरी से अलग रह रही उनकी पत्नी नंदिता ने शिकायत में कहा है कि ओमपुरी ने पिछले हफ्ते वर्सोवा फ्लैट में छड़ी से उनकी पिटाई की।

ओमपुरी के खिलाफ आईपीसी की धारा 324 (मारपीट)  धारा 504 (इदारदतन अपमानित करना) और धारा 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है और उन्हें मामले में भगोड़ा घोषित कर दिया गया है। गौरतलब है कि नंदिता, ओमपुरी की दूसरी पत्नी है। पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच रिश्ते में दरार पड़ने की खबरें भी आती रही हैं। इसका कारण, ओमपुरी की पहली पत्नी सीमा कपूर है,जिनके साथ ओमपुरी का रिश्ता एक बार फिर जुड़ने की ओर है।

ओमपुरी औऱ सीमा पिछले कुछ दिनों से साथ-साथ रह रहे हैं। हालांकि ओमपुरी औऱ नंदिता अभी भी कानूनी तौर पर अलग नहीं हुए हैं। कुछ समय पहले नंदिता ने ओमपुरी के खिलाफ एक मुकदमा की दायर किया था जिसमें गुजारा भत्ता देने की मांग की थी। इसके बावजूद ओमपुरी कोर्ट की तारीख पर उपस्थित भी नहीं हुए। नंदिता ने कहा 'ओमपुरी चाहते हैं कि मैं उनका घर छोड़ दूं और कोलकाता शिफ्ट हो जाऊं। ओमपुरी न तो उन्हें गुजारा भत्ता दे रहे हैं न ही कोर्ट में हाजिर हो रहे हैं।'

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com