रासायनिक हथियारों के हमले वाली जगह पर सीरिया ने शुरू की गोलीबारी: व्हाइट हाउस
वाशिंगटन | ओबामा प्रशासन ने आरोप लगाया है कि संयुक्त राष्ट्र के जांचकर्ताओं का दल
जैसे ही सीरिया में रासायनिक हमलों वाली जगह से सबूत जुटाकर लौटा, तो उसके
ठीक बाद असद प्रशासन ने वहां गोलीबारी शुरू कर दी।व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जे कार्नी ने बताया कि घटनास्थल पर जा रहे
संयुक्त राष्ट्र दल के कारवां पर रास्ते में हमला किया गया। अपने काम के
पहले दिन टीम के वापस लौटने के बाद पड़ोस के इलाके में दोबारा गोलाबारी की
गई, जो इस मामले में सीरिया प्रशासन की विश्वसनीयता पर और सवाल खड़े कर देता
है।
इन हथियारों के इस्तेमाल और हमले को अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन बताते हुए कार्नी ने कहा, यह अमेरिका और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के हित में है कि अंतरराष्ट्रीय मानकों के उल्लंघन पर जवाब दिया जाए। जब उनसे रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल के सबूत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, हमने रासायनिक हथियारों के भयावह नतीजे देखे हैं। यह सब हमने अपनी आंखों से देखा है। रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल का सबूत नकारा नहीं जा सकता|उन्होंने कहा कि सबूत अमेरिकी सरकार से इतर सूत्रों, स्वतंत्र सूत्रों, अंतरराष्ट्रीय संगठनों और प्रत्यक्षदर्शियों से आ रहे हैं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com