श्री चौहान के आत्मीय व्यवहार से अभिभूत हुए विद्यार्थी
भोपाल । मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहाँ मुख्यमंत्री निवास पर मेधावी विद्यार्थियों को आमंत्रित कर उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। श्री चौहान के आत्मीय व्यवहार और व्यक्तित्व से अभिभूत छात्र-छात्राओं में उनके साथ फोटो निकलवाने की होड़ लगी रही। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा श्री संजय सिंह एवं बड़ी संख्या में मेधावी छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है आज यहाँ युवा सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 2100 छात्र-छात्राओं को अपनी पसंद के लेपटॉप खरीदने के लिये 25-25 हजार रुपये के चेक प्रदान किये थे। इन विद्यार्थियों ने सम्मेलन में ही श्री चौहान से मिलने की प्रबल इच्छा व्यक्त करते हुए आवाज लगायी थी। भारी भीड़ की वजह से श्री चौहान सबसे नहीं मिल पाये। बच्चों का दिल रखने के लिये श्री चौहान ने मुख्यमंत्री निवास में सबको आमंत्रित किया।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में कोई भी बेरोजगार नहीं रहे, इस उद्देश्य से शिक्षा, कौशल उन्नयन के लिये व्यापक व्यवस्थाएँ की गयी हैं। व्यवसाय और स्व-रोजगार के लिये आवश्यक प्रशिक्षण एवं वित्तीय सहयोग की योजनाएँ भी बनायी गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों से उनके स्नेह के संबंध हैं। उनका जीवन खुशहाल हो, वे निरंतर उन्नति करें। देश-प्रदेश का नाम रोशन करें। उनकी उन्नति के मार्ग में कोई बाधा नहीं आये, इसके निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com