मौजूदा संकट से जल्द उबरेगी अर्थव्यवस्था: मुकेश अंबानी
मुंबई । रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने देश की अर्थव्यवस्था के जल्द ही पटरी पर लौटने का भरोसा जताते हुये कहा है कि मौजूदा समय में तमाम आशंकाओं को पीछे छोड़कर भविष्य की ओर देखने की जरूरत है।
अंबानी ने एक कार्यक्रम में कहा कि भारत को अर्थव्यवस्था के उतार-चढ़ाव से आगे देखना चाहिए। भारत को एक सकारात्मक मानसिता की जरूरत है। उन्होंने भरोसा जताया कि तमाम नकारात्मकता के बावजूद भारत एक महाशक्ति बनने की राह पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि बाधाओं पर ध्यान रखकर आप अपने लक्ष्यों को हासिल नहीं कर सकते। इसकी बजाय बाधाओं को दूर करने के लिये अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करें।
अंबानी ने कहा कि लगभग एक वर्ष तक आर्थिक संकट से जूझने के बाद सुधार की कुछ संभावनाएं नजर आ रही हैं। औद्योगिक उत्पादन लगातार दो महीने तक गिरावट में रहने के बाद जुलाई में 2.6 प्रतिशत की बढ़त के साथ सकारात्मक रहा है। आईआईपी आंकड़ों के मुताबिक जुलाई में 22 उद्योग समूहों में से 11 की विकास दर सकारात्मक रही है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com