विदेशी पूंजी भंडार घटकर हुआ 275.5 अरब डॉलर
भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़ों के मुताबिक विदेशी मुद्रा भंडार को डॉलर में व्यक्त किया जाता है और भंडार में मौजूद पाउंड, स्टर्लिंग और येन जैसी गैर डॉलर मुद्राओं के मूल्य में होने वाले उतार चढ़ाव का इस पर सीधा असर पड़ता है।
आलोच्य अवधि में हालांकि देश के स्वर्ण भंडार का मूल्य 97.71 करोड़ डॉलर बढ़कर 21.724 अरब डॉलर दर्ज किया गया। रुपये में इसकी कीमत 1,446.3 अरब रुपये है। इसी अवधि में देश के विशेष निकासी अधिकार का मूल्य 1.49 करोड़ डॉलर घटकर 4.374 अरब डॉलर रह गया, जो रुपये में 291.2 अरब रुपये है।
आलोच्य अवधि में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष में मौजूद भारतीय भंडार का मूल्य 11.25 करोड़ घटकर 1.99 अरब डॉलर रह गया, जिसकी रुपये में कीमत 132.5 अरब रुपये है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com