अमेरिका में भीषण बाढ़, 500 लापता
लॉस
एंजिलिस। अमेरिका के कोलराडो में आई भीषण बाढ़ में 500 लोग लापता हो गए।
राहत व बचाव दल लापता लोगों का पता लगाने में जुट गए हैं। रविवार को दोबारा
बारिश से हालात और बिगड़ गए हैं।अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ में कई सेलफोन
टावर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इससे पीड़ितों को सुरक्षित स्थानों पर ले
जाने और संपर्क का काम मुश्किल हो गया है। बॉल्डर शहर में बाढ़ से पहले ही
कम से कम चार लोगों की मौत की पुष्टि की गई थी। शनिवार को 60 साल की एक
महिला भी बह गई।
लेरिमर काउंटी के शेरिफ ने ट्विटर पर लिखा कि महिला को मृत मान लिया गया है। आने वाले दिनों में और मौतें भी हो सकती हैं। हम सभी फंसे हुए लोगों तक जल्द से जल्द पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।अरोरा शहर में भी बाढ़ ने तबाही मचाई है। व्योमिंग नेशनल गार्ड राहत एवं बचाव कार्य में मदद दे रहे हैं। गवर्नर मेट मीड ने पांच ब्लेक हॉक हेलीकॉप्टर भी इस काम में लगाए हैं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com