-->

Breaking News

आसाराम के आश्रमों को मोदी सरकार का नोटिस

अहमदाबाद : नाबालिग से यौन शोषण करने के आरोप में जोधपुर जेल में बंद आसाराम को एक और बड़ा झटका लगा है. गुजरात सरकार ने वहां आसाराम के कई आश्रमों को नोटिस भेजा है. नोटिस में जमीन खाली करने का फरमान सुनाया गया है. ये नोटिस उन सभी आश्रमों को जारी किया गया है, जिन पर गैरकानूनी तरीके से सरकारी जमीन हड़पने का आरोप है.

इतना ही नहीं 15 साल पहले बना जूनागढ़ आश्रम की कई सौ एकड़ सरकारी जमीन खाली कराने की शुरुआत भी हो गई है. आसाराम पर आरोप है कि उन्होंने ने सरकार की मंजूरी के लिए बगैर सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया गया था.गौरतलब है कि उस दौर में पुलिस अधिकारी डीजी वंजारा जूनागढ़ के एसपी थे. डीजी वंजारा आसाराम के भी अनन्य भक्त हैं, लेकिन वो फिलहाल फर्जी एनकाउंटर मामले के आरोप के रूप में जेल में बंद हैं.

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com