दुनिया का सबसे नापाक शहर है 'कराची' : रिपोर्ट
कराची। दुनिया में आतंकवाद के एक गढ़ के रूप में जाने जाने वाले पाकिस्तान के प्रमुख शहर कराची को 'दुनिया का सबसे खतरनाक' शहर बताया गया है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम में आतंकवाद के कारण इन स्थानों के निवासी इस शहर में शरण ले रहे हैं, वहीं रोजगार की समस्या के कारण 2000 से 2010 के बीच यहां की आबादी में 80 फीसदी से भी ज्यादा की बढ़ोत्तरी हुई है। मैगजीन 'फारेन पॉलिसी की एक रिपोर्ट के अनुसार कराची में हत्या की दर 1,00,000 निवासियों में 12.3 है। जो कि दुनिया के अन्य किसी भी शहर से 25 फीसदी ज्यादा है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि यहां पर आपराधिक और तस्करी के गिरोह चलाने वाले लोगों की मौजूदगी लगातार बढ़ रही है। पिछले एक दशक में एक न्यूयॉर्क शहर जितनी जनसंख्या इस शहर में बस गयी है।
दुनिया में आतंकवाद का गढ़ माने जाने वाले पाकिस्तान के हालात पलायन के लिए खास जिम्मेदार हैं, गौरतलब है कि पाक में अल्पसंख्यक शिया समुदाय की सभाओं और मस्जिदों पर सुन्नी समुदाय की ओर से लगातार हमले किये जा रहे हैं, जिससे देश का आम नागरिक असुरक्षित महसूस करता है। आतंकियों के अलावा राजनीतिक दलों से जुड़े गिरोह भी जबरन वसूली के रैकेट चला रहे हैं और लोगों की जमीन छीन रहे हैं। कराची में पिछले एक दशक में अचानक बढ़ी आबादी ने कानून व्यवस्था को भी कमजोर बना दिया है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com