ग्वाटेमाला में सड़क दुर्घटना में 35 की मौत
ग्वाटेमाला | ग्वाटेमाला की राजधानी में सोमवार को यात्रियों से भरी एक बस पहाड़ी से घाटी
में गिर गई। दुर्घटना में 35 लोगों की जानें गईं हैं, जबकि 50 लोग घायल
हुए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अग्निशमन विभाग के हवाले से कहा कि बस में
90 यात्री सवार थे। राजधानी ग्वाटेमाला सिटी से 64 किलोमीटर दूर राजमार्ग
पर घाटी में गिरी बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
अग्निशमन विभाग के प्रवक्ता सेसिलियो चाकाज ने कहा, ''हमने 35 शव बरामद किए
हैं और सभी घायलों को निकाल लिया गया है।'' उन्होंने कहा कि बस की क्षमता
अधिक से अधिक 60 यात्रियों की थी। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का
अभी पता नहीं लगाया जा सका है, लेकिन शुरुआती जांच के मुताबिक अधिकारियों
का कहना है कि हो सकता है कि बस के ब्रेक फेल होने की वजह से दुर्घना हुई
हो।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com