-->

Breaking News

हरकत में आई राज्य सरकार, नपे कई बड़े पुलिस अधिकारी

लखनऊ: काफी फज़ीहत और राज्यपाल की केंद्र सरकार को भेजी गई रिपोर्ट की बाद अखिलेश सरकार ने मुज़फ्फरनगर में हुए दंगे पर कार्रवाई करते हुए सहारनपुर के कमिश्नर एसके श्रीवास्तव सहित तीन अधिकारियों को हटा दिया है.

राज्य सरकार ने सहारनपुर के कमिश्नर के साथ ही मेरठ जोन के आईजी ब्रजभूषण को भी हटाया गया और उनकी जगह भवेश कुमार सिंह होंगे नए आईजी.डीआईजी सहारनपुर डीसी मिश्र को हटाकर मुथा जैन को नई ज़िम्मेदारी दी गई.

ग़ौरतलब है कि बीते 26 अगस्त को छेड़खानी की एक घटना को लेकर मुजफ्फरनहर में बवाल शुरू हुआ था जिसने बाद में सांप्रदायिक हिंसा का रूप ले लिया.स्थानीय प्रशासन पर आरोप है कि इलाके में तनाव के बावजूद एक समुदाय विशेष को पंचायत बुलाने की इजाजत दी, जिसके बाद तनाव ने सांप्रदायिक रंग ले लिया और हिंसा भड़क गई. शनिवार को हुई हिंसा में 26 लोग मारे गए हैं.

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com