-->

Breaking News

भोजन बर्बादी के लिए मोदी-शिवराज एक सप्ताह उपवास रखें : नीखरा

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी एवं उपाध्यक्ष रामेश्वर नीखरा ने भाजपा के महाकुंभ में एक लाख लोगों का भोजन बरबाद होने और 25 ट्रकों के जरिये उसे फिंकवाने की घटना के लिये भाजपा की कड़े शब्दों में निंदा की है।श्री नीखरा ने कहा है कि जहां कांग्रेस पार्टी खाद्यान्न सुरक्षा गारंटी कानून के माध्यम से प्रत्येक निर्धन के लिये भोजन का अधिकार दे रही है, वहीं भाजपा जैसी धर्म के नाम पर वोट मांगने वाली पार्टी लाखां व्यक्तियों का भोजन नष्ट करके ‘अन्नदेवता’ का अपमान कर रही है।प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष ने म.प्र. और गुजरात के मुख्य मंत्रियों से अपील की है कि उन्हें अन्न का अपमान करने के प्रायश्चित स्वरूप एक-एक सप्ताह का उपवास करना चाहिए। जलाहार करके वे अन्न-रक्षा करने का उपाय कर सकते हैं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com