-->

Breaking News

भाईचारा कायम करें, ना बढ़ने दें हिंसा की आग: अखिलेश

लखनऊ | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुजफ्फरनगर में सेना की मौजूदगी के बावजूद साम्प्रदायिक हिंसा की घटनाएं होने के मद्देनजर इलाके की जनता से अपील की है कि वे फिर से भाईचारा कायम करें तथा हिंसा की आग को और ना बढ़ने दें।मुख्यमंत्री ने राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा मंत्रिपरिषद की बैठक में मुजफ्फरनगर को लेकर चर्चा हुई। मेरी अपील है कि मुजफ्फरनगर में जहां दंगे पर नियंत्रण किया जा चुका है, वहां नफरत की आग और ना फैले। सरकार, सुरक्षा बल और अफसरों का यही प्रयास है कि कोई और घटना ना हो। 

उन्होंने कहा हमें जानकारी मिली है कि दंगे के कारण बहुत से लोग अपने-अपने गांव छोड़कर दूसरी जगह चले गए हैं। उन्हें वापस लाना है। मेरी अपील है कि भाईचारा बनाया जाए। अखिलेश ने कहा मुजफ्फरनगर में जिन्होंने माहौल खराब किया और उत्तर प्रदेश में जो लोग माहौल खराब करने की कोशिश करेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। हिंसक वारदात में नामजद राजनेताओं तथा अन्य लोगों की गिरफ्तारी की सम्भावना सम्बन्धी सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बारे में कोई भी निर्णय प्रशासन लेगा और जिनके खिलाफ कार्रवाई होनी है, वह की जाएगी।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com