-->

Breaking News

बेनी ने साधा मोदी पर निशाना, कहा गोधरा का 'हत्यारा'

लखनऊ। केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने नरेंद्र मोदी पर फिर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, आप गोधरा के हत्यारे को चुनेंगे या फिर सद्भावना के प्रतीक को। यह फैसला आपको ही करना है। कांग्रेस के हाथों में ही देश सुरक्षित है। भारत के अगले प्रधानमंत्री राहुल गांधी होंगे।


बेनी ने यह बात सोमवार को गोंडा के कोयली जंगल में वर्मा स्टील प्रोसेसिंग इकाई का शिलान्यास करने के दौरान कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही देश की एकमात्र पार्टी है, जिसने देश के लिए कुर्बानी दी है। कांग्रेस में ही विकास की सोच है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार को उनके पुराने दोस्त नहीं चला पा रहे हैं। हिंदू व मुसलमान को लड़ा रहे है। उत्तर प्रदेश विकास से काफी पीछे है। जबकि अन्य राज्य विकास में आगे जा रहे है। उन्होंने कहा कि हमारे दोस्त चुनाव आने दो जमानत जप्त होगी।
उन्होंने कहा कि हिंदी भारत की राष्ट्रभाषा है। सरकारी कार्यालयों में भी हिंदी का प्रचलन बढ़े। इसके लिए वह प्रयासरत है। उनके लिए मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा व गिरजाघर सभी बराबर हैं। यह सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि देश में इस्पात मंत्रालय ऊंचाई पर पहुंच गया है। रायबरेली में रेलगाड़ी के पहिए का निर्माण होगा। वहीं अंबेडकर नगर व गोंडा में सीरिया का उत्पादन होगा। उन्होंने कहा कि गोंडा में फैक्ट्री लगने से सैकड़ों नौजवानों को रोजगार मिलेगा। यहा 60 वर्षो की मायूसी अब उम्मीद में बदल रही है। गोंडा में स्टॉक यार्ड व सर्विस सेंटर भी बनाया जाएगा।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com