बेवजह परेशान कर रही है पुलिस: आसाराम
जोधपुर। नाबालिग लड़की से यौन शोषण के आरोप में जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद आसाराम बापू की मेडिकल रिपोर्ट मंगलवार को कोर्ट में पेश की जा सकती है। जेल में गंगाजल, बाहर का भोजन और निजी बिस्तर का उपयोग करने संबंधी आसाराम की याचिका पर भी मंगलवार को सुनवाई होगी।
गौरतलब है कि आसाराम ने कोर्ट से अपनी जांच और इलाज के लिए रोज दो घंटे के लिए महिला वैद्य की मांग की थी। इसके बाद 6 सितंबर को कोर्ट ने उनकी मेडिकल जांच के लिए एक बोर्ड का गठन किया था। सोमवार को जोधपुर के मथुरा दास माथुर अस्पताल में आसाराम का एमआरआई परीक्षण कराया गया। मेडिकल परीक्षण के दौरान आसाराम घबराए और आशंकित भी नजर आए। जांच के दौरान ब्लड सैंपल देने से आसाराम ने इनकार कर दिया। इस बीच आसाराम ने पुलिस पर बेवजह उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया है। उन्होने कहा कि 'अब तो अति हो गई है, पुलिस बेवजह परेशान कर रही है। मेरे ऊपर ये जुल्म की इंतेहा है।'
मेडिकल बोर्ड के अध्यक्ष डा. डीपी माथुर ने बताया कि आसाराम के स्वास्थ्य का परीक्षण करने के बाद जेल प्रशासन को कुछ और जांच पूरी कराने के लिए कहा गया। स्थानीय केंद्रीय कारागार में चिकित्सकों द्वारा सेहत की जांच किए जाने के बाद आसाराम को शाम में एमआरआई के लिए एमडीएम अस्पताल ले जाया गया था।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com