-->

Breaking News

कोयला घोटाले से जुड़ी 95 फीसदी फाइलें हमें मिल गयी हैं: श्रीप्रकाश जायसवाल

नई दिल्‍ली। केंद्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने कहा है कि कोयला घोटाले से जुड़ी 95 फीसदी फाइलें हमें मिल गयी है और अगर बाकी बची फाइलें मंगलवार तक नहीं मिली तो इस मामले में एफआईआर करवाई जाएगी। उन्‍होने कहा कि मामले की जांच सीबीआई कर रही है, अत: एफआईआर भी सीबीआई ही करवायेगी। केंद्रीय मंत्री के अनुसार कोयला खदानों के आवंटन से जुड़े 20 साल पुराने मामलों की जांच की जा रही है, इससे जुड़ी जो भी फाइलें हैं, मंगलवार तक सीबीआई को सौंप दी जाएंगी।

कोयला घोटाले की फाइलें गायब होने संबंधी मुद्दा मानसून सत्र के अंतिम दिन शनिवार को भी सदन में छाया रहा, जिसमें विपक्ष ने आरोप लगाये हैं कि मामले से जुड़ी 147 फाइलें गायब है। वहीं प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी कहा था कि जिसने भी मामलों से जुड़ी फाइलें गायब की हैं, उन्‍हें सजा मिलेगी। सीबीआई मामले की गहराई से जांच कर रही है। उन्‍होने चेतावनी भी दी थी कि अगर रिकॉर्ड्स न मिले तो न केवल समुचित जांच की जाएगी, बल्कि मामले में शामिल लोगों को भी सामने लाया जायेगा।

कोयला मंत्री ने कल रायपुर में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि कोयला कंपनियों के विकेंद्रीकरण का फैसला वित्‍त मंत्रालय ने लिया है लेकिन इसका स्‍वरूप क्‍या होगा अभी इसका फैसला नहीं हो पाया है। जब उनसे पूछा गया कि फाइलें गायब होने की एफआईआर कोयला मंत्रालय भी करवायेगा तो उन्‍होने कहा कि मामले को सुलझाने की एक प्रक्रिया है, उसी के अनुरूप कार्य किया जायेगा।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com