ओलंपिक खेलों में कुश्ती की गौरवपूर्ण वापसी
ब्यूनस आयर्स: कुश्ती ने उम्मीद के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय
ओलिंपिक समिति (आईओसी) के मतदान में ओलिंपिक खेलों में अपना स्थान दोबारा
हासिल कर लिया.प्राचीन और आधुनिक ओलिंपिक के बीच सामंजस्य बनाने में सफल
रहे कुछ खेलों में से एक कुश्ती को पहले दौर के मतदान में कुल 95 में से 49
मत मिले.
बेसबाल और सॉफ्टबाल की सामूहिक दावेदारी ने 24 मत के साथ
दूसरा स्थान हासिल किया जबकि स्क्वाश को 22 मत मिले.इस नतीजे के बाद कुश्ती
का 2020 तोक्यो ओलिंपिक और 2024 ओलिंपिक का हिस्सा बनना तय हो गया
है.आईओसी ने अपनी 125वीं बैठक में ओलिंपिक-2020 में शामिल करने के लिए अन्य
25 कोर खेल स्पर्धाओं को भी अपनी सहमति दे दी है.
आईओसी ने रविवार
को जिन 25 खेलों को ओलिंपिक-2020 में शामिल किया है, वे हैं : एथलेटिक्स,
नौकायन, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, मुक्केबाजी, कैनोइंग, साइक्लिंग, घुड़सवारी,
तलवारबाजी, फुटबॉल, जिम्नास्टिक्स, भारोत्तोलन, हैंडबॉल, हॉकी, जूडो,
जलक्रीड़ा, आधुनिक पेंटाथलॉन, ताइक्वांडो, टेनिस, टेबल टेनिस, निशानेबाजी,
तीरंदाजी, ट्रायथलॉन, सेलिंग एवं वॉलीबॉल.गोल्फ और रग्बी को 2009 में
ओलिंपिक-2016 एवं ओलिंपिक-2020 के लिए अतिरिक्त खेल के रूप में चुना जा
चुका है.

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com