25 नवम्बर को MP में होगा मतदान,आचार संहिता लागू
भोपाल | चुनाव आयोग ने
शुक्रवार को पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनावों का ऐलान कर
दिया। जिन पांच राज्यों में चुनाव होने जा रहे हैं, वे हैं-राष्ट्रीय
राजधानी दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मिजोरम। राजस्थान और
मध्य प्रदेश में दो चरणों में चुनाव कराए जा सकते हैं।मध्य प्रदेश में एक
चरण में चुनाव होंगे, जबकि छत्तीसगढ़ में 11 और 19 नवंबर को दो चरणों में
चुनाव होंगे। एमपी में 25 नवंबर को वोटिंग होगी। राजस्थान में एक ही चरण
में एक दिसंबर को चुनाव होंगे। दिल्ली और मिजोरम में चार दिसंबर को चुनाव
होंगे।
मुख्य चुनाव आयुक्त वी एस संपत ने चुनावों की घोषणा करते हुए कहा कि सभी विधानसभा चुनावों का कार्यकाल लगभग एक ही समय समाप्त होने जा रहा है, इसलिए सभी राज्यों में एक साथ चुनावों का ऐलान किया जा रहा है। सभी राज्यों में सम्मिलित रूप से करीब 11 करोड़ मतदाता अपने मताधिकारों का प्रयोग करेंगे।चुनाव आयुक्त ने कहा कि इन सभी राज्यों में लगभग सभी मतदाताओं को पहचान पत्र जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इन राज्यों में सुरक्षा और चुनाव निगरानी की पुख्ता व्यवस्था की गई है। इस घोषणा के साथ ही पांचों राज्यों में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है।
इन सभी राज्यों में 630 विधानसभा सीटों के लिए एक लाख तीस हजार पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। पहली बार इन चुनावों के दौरान जागरूकता ऑब्जर्बर तैनात किए जाएंगे।चुनाव आयुक्त ने कहा कि इन चुनावों में पहली बार वोटरों की सुविधाओं जैसे, पानी, इलाज आदि का ख्याल रखा जाएगा। शिकायतों के लिए इस अवसर कॉल सेंटर भी मौजूद होंगे, जहां लोग अपनी शिकायत दर्ज करा पाएंगे।आयुक्त ने कहा कि इन्हीं चुनावों से राइट टू रिजेक्ट लागू होगा। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में इस संबंध में आदेश देते हूए इसे लागू करने का आयोग को आदेश दिया था।ये चुनाव नवंबर के आखिर में संभावित हैं। जानकारों का मानना है कि इन राज्यों के चुनावी परिणाम केंद्रीय राजनीति की दिशा को तय कर सकते हैं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com