-->

Breaking News

पाकिस्तानी सेना ने घुसपैठ के प्रयासों से किया इनकार

इस्लामाबाद : पाकिस्तानी सेना ने आज इन आरोपों को ‘बेबुनियाद’ करार देते हुए खारिज कर दिया कि उसके सैनिक जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा से बड़े पैमाने पर घुसपैठ कराने के प्रयासों में शामिल रहे हैं।पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने कहा, ‘ऐसा कतई कुछ नहीं हुआ है। यह एकदम खुला झूठ है। हम ऐसे बेबुनियाद आरोप से पूरी तरह इंकार करते हैं।’ जम्मू कश्मीर के केरन सेक्टर में पिछले नौ दिनों से जारी घुसपैठ विरोधी अभियानों में भारतीय सेना के पांच जवान घायल हुए हैं। 24 सितंबर की रात को नियंत्रण रेखा पर कई जगहों से करीब 30-40 उग्रवादियों ने घुसपैठ का प्रयास किया था।

भारतीय सेना की 15वीं कोर के जनरल आफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा था कि आतंकवादियों की घुसपैठ में पाक सेना के शामिल होने के बारे में कुछ कहना अभी जल्दबाजी होगा। लेकिन ऐसे स्पष्ट संकेत थे कि कुछ विशेष सैनिक इसका हिस्सा थे। उन्होंने कहा कि इस घुसपैठ का विश्लेषण बताता है कि इसमें बार्डर एक्शन टीम (बीएटी) शामिल है जो पाकिस्तानी सैनिकों और उग्रवादियों का मिश्रण है।उन्होंने कहा था, ‘मैं केवल इतना कह सकता हूं कि इस घुसपैठ के तौर तरीकों का विश्लेषण करने के बाद कि यह पूरी तरह से घुसपैठ का प्रयास नहीं है। यह बीएटी समेत घुसपैठ है। इस घुसपैठ में बड़ी संख्या में उग्रवादी शामिल हैं। वास्तव में कल रात 10 से 12 उग्रवादियों ने सीमा पार से घेराबंदी किए गए इलाके में घुसने का प्रयास किया था।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com