-->

Breaking News

मतदाता सूची में 29 अक्टूबर तक जोड़े जा सकेंगे नाम

भोपाल। मध्यप्रदेश में नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि के दस दिन पूर्व 29 अक्टूबर तक मतदाता सूची में नाम जोड़े जा सकेंगे। नाम निर्देशन जमा करने की अंतिम तिथि 8 नवबंर है। विगत 24 जुलाई को समाप्त हुए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के बाद अब तक 3 लाख 75 हजार 53 मतदाता के नाम निर्वाचक नामावली में जोड़े गये। इसी तरह 3 लाख 61 हजार 954 मतदाता के नाम सूची में से हटाये गये हैं। इसी प्रकार 8 लाख 61 हजार 986 मतदाता के नाम सुधारे गये तथा एक विधानसभा क्षेत्र से दूसरे विधानसभा क्षेत्र में स्थानांतरित होकर आये 52 हजार 356 मतदाता के नाम सूची में शामिल किये गये। उल्लेखनीय है कि मतदाता सूची में फोटो शामिल किये जाने का कार्य भी अब अपने अंतिम चरण में है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com