उत्तराखंड त्रासदी से ‘सबक’ लेने की जरूरत : मनमोहन
नई दिल्ली : उत्तरखंड त्रासदी से ‘सही सबक’ लेने की जरूरत को रेखांकित करते
हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज कहा कि देश को ऐसी आपदाओं को रोकने और
इसके दुष्परिणामों से बचने के लिए अपने आप को पूरी तरह से तैयार करने की
जरूरत है।राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकार (एनडीएमए) के नौवें
स्थापना दिवस को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘हमारा देश कई तरह
की प्राकृतिक एवं मानव निर्मित आपदाओं के खतरों का सामना कर रहा है। हम सभी
इस बात से अवगत हैं कि ऐसी अपदाएं पूर्व में भी हमारे देश के समक्ष आई है।
हाल के वर्षों में भी वैश्विक स्तर पर कठिन मौसम संबंधी घटनाओं की तीव्रता
एवं ऐसी घटनाओं की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है।सिंह ने कहा
कि जून में उत्तराखंड त्रासदी के कारण जानमाल एवं सार्वजनिक आधारभूत
संरचना का काफी नुकसान हुआ और यह इस बात की ओर इशारा करता है कि न केवल
भारत ऐसी आपदाओं के खतरों का सामना कर रहा है बल्कि इन्हें रोकने और इनके
दुष्परिणामों से बचने के लिए प्रभावी कदम उठाये जाने की जरूरत है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com