केरन सेक्टर में कारगिल जैसे हालात नहीं : सेना प्रमुख
नई दिल्ली : सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह ने आज इन बातों को खारिज कर दिया
कि जम्मू कश्मीर के केरन सेक्टर में कारगिल जैसी स्थिति पैदा हो गयी है
जहां पाकिस्तानी सेना के सहयोग से करीब 40 आतंकवादी सैनिकों से लड़ रहे
हैं। उन्होंने दावा किया कि आतंकियों को जल्द ही खदेड़ दिया जायेगा।जनरल
सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि आतंकवादियों ने नियंत्रण रेखा के करीब किसी
भारतीय गांव पर कब्जा नहीं किया है। यह पूछे जाने पर कि क्या केरन सेक्टर
में कारगिल जैसी स्थिति पैदा हो गयी है, उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘ऐसा
कुछ भी नहीं है। यह 30 से 40 आतंकवादियों द्वारा की गयी घुसपैठ की कोशिश
है।’ सेना प्रमुख ने कहा कि आतंकवादियों ने तीन चार जगहों पर घुसपैठ की
कोशिश की तथा सुरक्षा बलों को इसके बारे में जानकारी थी।
सेना प्रमुख जनरल सिंह ने कहा, ‘उन्हें (आतंकवादियों को) रोक दिया गया है। कुछ को खत्म कर दिया गया है। उन्हें खदेड़ने का अभियान जारी है। कुछ ही समय की बात है।’ यह पूछे जाने पर कि पाकिस्तानी सेना की मदद से आये इन आतंकवादियों ने क्या नियंत्रण रेखा पर किसी भारतीय गांव पर भी कब्जा किया है, उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कोई घटना नहीं हुई है।उन्होंने कहा, ‘इस तरह की कोई बात नहीं है। आपने 15 कोर कमांडर की बात सुनी थी। उन्होंने स्पष्टीकरण दिया था। किसी गांव पर कोई कब्जा नहीं किया गया।’ सेना प्रमुख ने इस बात से भी इंकार किया कि सेना की किसी चौकी या बंकर पर आतंकवादियों और उनके संदिग्ध पाकिस्तानी सहयोगियों ने कब्जा किया है।
उन्होंने कहा, ‘ऐसा कुछ भी नहीं है। यह एक क्षेत्र है जहां से वे आ रहे हैं। हमने सभी तरफ से घेर लिया है और आतंकवादी घिर गये हैं। स्थिति हमारे पक्ष में हैं। यह बहुत दुर्गम क्षेत्र है। वे वहां फंस गये हैं और हम उन पर काबू पा लेंगे। बस कुछ ही समय की बात है।’ जनरल सिंह ने कहा कि इस तरह के अभियानों को पूरा होने में समय लगता है क्योंकि घटना सीमा के पास हुई है तथा पाकिस्तानी सेना की चौकियां बहुत करीब हैं।उन्होंने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आयोजित एक समारोह से इतर यहां कहा, ‘इस तरह के अभियानों में समय लगता है क्योंकि आतंकवादियों को बाहर खदेड़ना है तथा हम नहीं चाहते कि हमारे पक्ष में कोई हताहत हो। इसके अलावा पाकिस्तान की चौकियां भी थोड़ी ही दूर हैं। लिहाजा, हमें इस प्रकार के अभियानों को अंजाम देने के लिए हर तरह की एहतियात बरतनी पड़ती है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com