-->

Breaking News

आसाराम ने की थी रेप की कोशिशः पूर्व साधिका

अहमदाबाद। यौन शोषण के आरोपी आसाराम पर अहमदाबाद में एक और महिला ने संगीन इल्जाम लगाए हैं। 45 साल की इस महिला के मुताबिक वो 1985 से 1997 के बीच आसाराम के अहमदाबाद आश्रम में रह रही थी। उसका दावा है कि उस दौरान उसके बगल में सोई एक लड़की को रात दो बजे साधक उठाकर आसाराम के पास ले गए और फिर 45 मिनट बाद छोड़ गए। महिला का आरोप है कि आसाराम ने उसके साथ भी यौन शोषण की कोशिश की थी। महिला के मुताबिक निलंबित आईपीएस डीजी वंजारा आश्रम में होने वाले गुनाहों पर पर्दा डालने का काम करता था।
दूसरी ओर, आसाराम की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। यौन शोषण के आरोपी जेल में बंद आसाराम के जम्मू आश्रम में बच्चों की मौत के बाद उन्हें वहां दफनाने की जांच शुरू हो गई है। जम्मू की एक अदालत ने पुलिस को इस जांच के आदेश दिए थे।इससे पहले आसाराम के सहयोगी रहे आचार्य भोलानंद ने जम्मू में भगवती नगर के आसाराम आश्रम बच्चों की मौत और उन्हें दफनाने का आरोप लगाया था। उन्होंने दावा किया था कि आश्रम में वो जगह भी दिखा सकते हैं, जहां बच्चों को दफनाया गया था। लेकिन उन्हें जान का खतरा है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com