-->

Breaking News

इटली मे चक्रवाती तूफान से कम से कम 17 लोगो की मौत

रोम : इटली के द्वीप सारदीनिया में तूफान और भारी बारिश के कारण बाढ़ आने से 17 लोगों की मौत हो गई जबकि पूरे द्वीप में कई सारे लोगों के लापता होने की भी खबर है. वहीं प्रधानमंत्री लेट्टा ने राजकीय आपातकाल की घोषणा करते हुए कहा है कि राहत कार्य के लिए तत्काल दो करोड़ यूरो आवंटित किए जाएंगे.

बताया जा रहा है कि स्वायत्तशासी द्वीप की राजधानी कगलियारी से करीब 300 किलोमीटर दूर अरजाचेना कस्बे में फ्लैट की बेसमेंट में पानी भर गया. पानी भरने के कारण एक परिवार के चार सदस्य डूब गए.कगलियारी से लगभग 280 किलोमीटर दूर अलबिया शहर के पास एक पुल के एक कार पर गिर जाने से उसमें सवार तीन व्यक्तियों की मौत हो गई.इसके अलावा एक कार के बाढ़ के पानी में बह जाने से उसमें सवार मां-बेटे की मौत हो गई जबकि राहत कार्य के दौरान एक पुल ढह गया जिससे पुलिस अधिकारी की मौत हो गई.

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com