-->

Breaking News

मोदी पर वीजा नीति कायम रखने को प्रस्ताव पेश

वाशिंगटन। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को वीजा न जारी करने की नीति कायम रखने की मांग को लेकर अमेरिकी संसद में एक प्रस्ताव पेश किया गया है। प्रस्ताव में वीजा नीति में कोई बदलाव न करने की मांग के साथ अल्पसंख्यकों की धार्मिक स्वतंत्रता सुनिश्चित करने की भी मांग की गई।मंगलवार को अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में पेश इस प्रस्ताव में भारत से धार्मिक अल्पसंख्यकों के अधिकारों और उनकी स्वतंत्रता की रक्षा की मांग की गई। साथ ही, प्रस्ताव में अमेरिकी सरकार से इस मुद्दे को दोनों देशों के द्विपक्षीय सामरिक वार्ता में भी शामिल करने की मांग की गई है।

प्रस्ताव को सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद कीथ एलिसन और विपक्षी दल रिपब्लिकन पार्टी के सांसद जो पिट्स समेत दर्जनभर सांसदों ने पेश किया था। बाद में इस प्रस्ताव को सदन की विदेश मामलों पर एशिया और प्रशांत क्षेत्र की उप समिति के पास आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दिया गया।गौरतलब है कि गुजरात दंगों के कारण अमेरिका ने 2005 में मोदी को राजनयिक वीजा जारी करने से इन्कार कर दिया था।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com