-->

Breaking News

22 साल के कार्लसन विश्व शतरंज के नए बादशाह

चेन्नई। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नॉर्वे के चैलेंजर मैग्नस कार्लसन शुक्रवार को शतरंज के नए विश्व चैंपियन बन गए। गत विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद के खिलाफ दसवीं बाजी ड्रॉ खेलने के साथ उनके सिर यह ताज सज गया। गुरुवार को नौवीं बाजी में जीत दर्ज करने के बाद कार्लसन विश्व शतरंज चैंपियनशिप के खिताब से सिर्फ आधा अंक की दूरी पर थे, जो उन्होंने दसवीं बाजी में तय कर ली। 30 नवंबर को 23 वर्ष के होने जा रहे कार्लसन ने यह चैलेंज 6.5-3.5 से जीता।
पांच बार के विश्व चैंपियन आनंद का एक बार फिर विश्व चैंपियन बनने का सपना पूरी नहीं हो सका। चैंपियनशिप में दो बाजी शेष रहते ही कार्लसन ने उनका ताज छीन लिया। आनंद ने 2000, 2007, 2008, 2010, 2012 में यह खिताब अपने नाम किया था, लेकिन अपने ही शहर में हुई चैंपियनशिप में वह इसका बचाव करने में नाकाम रहे। 1991 से शुरू हुए अपने करियर में आनंद ने हर प्रतियोगिता में कम से कम एक बाजी जरूर अपने नाम की, लेकिन यह पहली बार है जब आनंद किसी प्रतियोगिता में एक भी बाजी जीतने में सफल नहीं हो सके। कार्लसन ने दस में से सात बाजी जीती और तीन ड्रॉ खेले।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com