-->

Breaking News

'आप' ने स्टिंग ऑपरेशन में फंसे अपनों को कहा बेकसूर

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) ने स्टिंग ऑपरेशन में फंसे अपने नेताओं कुमार विश्वास और शाजिया इल्मी का बचाव करते हुए उनकी उम्मीदवारी वापस लेने से इनकार कर दिया है। आप के नेता योगेंद्र यादव ने कहा कि जिस सीडी में उन्हें दिखाया गया है, उससे छेड़छाड़ की गई है और वेब पोर्टल ने उसे असंपादित सीडी देने से इनकार कर दिया है।

तो नेता नहीं लड़ेंगे चुनाव
नई दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान योंगेंद्र यादव ने बताया कि पार्टी ने चुनाव आयोग से असंपादित सीडी की विषय वस्तु पर जल्द से जल्द गौर करने को कहा है। यह सीडी स्टिंग ऑपरेशन करने वाले वेबपोर्टल ‘मीडिया सरकार’ ने ही आयोग को सौंपी है। पार्टी के मुताबिक यदि आयोग किसी भी उम्मीदवार को कोई गलत काम करते पाता है तो उन्हें चुनाव से हटा लिया जाएगा।

मानहानि का केस करेंगे
‘आप’ अपने नेताओं की छवि धूमिल करने को लेकर वेबपोर्टल पर आपराधिक मानहानि का मुकदमा करेगी। यादव ने कहा, सीडी की सत्यता की जांच किए बगैर स्टिंग ऑपरेशन दिखाने को लेकर हम न्यूज ब्रॉडकास्टर एसोसिएशन (एनबीए) और प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया में समाचार चैनलों के खिलाफ भी शिकायत  करेंगे।

जांच के लिए बनाई समिति
पार्टी ने मामले की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है। इसमें योगेंद्र यादव और संजय सिंह शामिल होंगे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com