-->

Breaking News

सच नहीं बोल रही लड़की, मुझे फंसाने की साजिश: तेजपाल

नई दिल्ली। बलात्कार के आरोपी तहलका के संपादक तरुण तेजपाल से गोवा पुलिस आज पूछताछ करेगी। तेजपाल के खिलाफ पुलिस ने कल ही रेप की कोशिश का मामला दर्ज किया था। इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली पुलिस की एक टीम तरुण से बातचीत के लिए उनके घर पहुंची थी। हालांकि पुलिस के जवान जल्दी ही तरुण के घर से निकल भी गए।

ऐसा कहा जा रहा है कि अगर जांच अधिकारी को लगता है तो तरुण तेजपाल को गिरफ्तार भी किया जा सकता है। गोवा पुलिस मुंबई जाकर पीड़ित का भी बयान दर्ज करेगी। तेजपाल ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि वो पुलिस को हर संभव जांच में सहयोग करेंगे। साथ ही उन्होंने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करने की भी मांग की है। इंडियन एक्सप्रेस अखबार को दिए सफाई में तरुण तेजपाल ने कहा है कि पीड़ित महिला सच नहीं कह रही है। मुझे फंसाने की कोशिश की जा रही है। इसके पीछे राजनीतिक दबाव काम कर रहा है।

उधर, तहलका की मैनेजिंग एडिटर शोमा चौधरी ने साफतौर से कहा है कि वो यौन शोषण के आरोपी तरुण तेजपाल के खिलाफ केस दर्ज नहीं करवाएंगी। शोमा चौधरी ने कहा कि वो गोवा पुलिस के पास नहीं जाएंगी। उन्होंने कहा अगर पीड़ित लड़की चाहे तो वो पुलिस में जा सकती है। शोमा ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन कर दिया गया है और जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

महिला नेता बरसीं

बलात्कार का आरोप लगने के बाद सभी राजनीतिक दलों ने तहलका के संपादक तरुण तेजपाल पर कड़ी कार्रवाई की वकालत की है। बीएसपी अध्यक्ष मायावती के मुताबिक तरुण तेजपाल को ऐसी सजा मिले ताकि फिर किसी महिला की उत्पीड़न न हो। सीपीएम नेता वृंदा करात के मुताबिक लड़की चाहे या न चाहे मगर सरकार को कार्रवाई जरूर करनी चाहिए। बीजेपी का आरोप है कि तरुण तेजपाल कांग्रेस के समर्थक हैं इसलिए पार्टी उनपर चुप है। वहीं दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा कि कानून के तहत कार्रवाई के बाद ये मामला ऐसे लोगों के लिए सबक बनना चाहिए।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com