-->

Breaking News

स्याही कांड के बाद 'आप' आज जारी करेगी अपना घोषणापत्र

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में तीसरी ताकत बन चुकी आम आदमी पार्टी आज अपना घोषणापत्र जारी करेगी। पार्टी पहले ही ये ऐलान कर चुकी है कि वो दिल्ली के अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्र के लिए अलग-अलग घोषणापत्र लाएगी। ऐसे में सभी की नजरें इस बात पर हैं कि आप अपने घोषणापत्र में किस तरह के वादे करती है।आप का घोषणापत्र कल ही जारी होना था लेकिन अन्ना हजारे से विवाद के चलते घोषणापत्र जारी नहीं हो सका। अन्ना के पत्र के जवाब में आप ने दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस भी की थी, जिसमें नचिकेता नाम के युवक ने अरविंद केजरीवाल पर स्याही फेंक अपना विरोध जताया था। नचिकेता का दावा था कि वो अन्ना का समर्थक है। बहरहाल, इन तमाम विवादों के बीच आप आज अपना घोषणापत्र जारी करने जा रही है जिस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

कल ही कॉन्फ्रेंस में पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत मनीष सिसौदिया, संजय सिंह, प्रशांत भूषण मौजूद थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ही एक शख्स हंगामा करते हुए अन्ना हजारे जिंदाबाद के नारे लगाने लगा। हंगामा करने वाला शख्स नचिकेता पूर्व बीजेपी कार्यकर्ता है और महाराष्ट्र के अहमदनगर का रहने वाला है।नचिकेता का कहना था कि केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के अन्य नेताओं ने अन्ना हजारे के साथ धोखा किया है और अनशन के दौरान मिले चंदे को केजरीवाल ने गलत इस्तेमाल किया है। उसने खुद को बीजेपी का कार्यकर्ता बताया।दरअसल अरविंद केजरीवाल को अन्ना हजारे की चिट्ठी मिली थी और प्रेस कॉन्फ्रेंस में उसी का जवाब आप पार्टी दे रही थी। लेकिन प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होते ही नचिकेता ने हंगामा कर दिया। इसके बाद आप ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने ही प्रेस कांफ्रेंस में स्याही फिंकवाई है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com