लालबत्ती का इस्तेमाल करने पर दिग्विजय सिंह के खिलाफ शिकायत
हैदराबाद। एक तेलुगु संगठन ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह के खिलाफ शुक्रवार को यहां बंजारा हिल्स पुलिस थाने में लाल बत्ती के दुरुपयोग की शिकायत दर्ज कराई है।'तेलुगु युवथा' के सदस्यों ने दिग्विजय पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के उल्लंघन का आरोप लगाया है। सदस्यों के मुताबिक, दिग्विजय गुरुवार को शहर में लाल बत्ती लगी गाड़ी में घूम रहे थे। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को निर्देश दिया था कि लाल बत्ती लगे वाहन का इस्तेमाल सिर्फ संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों को करना चाहिए, वह भी ड्यूटी के वक्त।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com