10 करोड़ तक टर्न ओवर वाले व्यवसाइयों को डीम्ड असेसमेन्ट सुविधा
भोपाल। वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर 10 करोड़ रुपये तक के
टर्न ओवर वाले व्यवसाइयों को वर्ष 2011-12 की अवधि के लिए डीम्ड असेसमेन्ट
की सुविधा दी गई है। ऐसे व्यवसाइयों को निर्धारित प्रारूप 'क'', 'ख'' अथवा
'ग'' में आवेदन-पत्र संबंधित कर-निर्धारक अधिकारी, (जिसके समक्ष वर्ष
2011-12 का कर निर्धारण प्रकरण लंबित है ) के समक्ष प्रस्तुत करना अनिवार्य
है।
आवेदन प्रस्तुत करने की स्थिति में ऐसे व्यवसाइयों का वर्ष 2011-12 के लिए वेट, केन्द्रीय विक्रय कर एवं प्रवेश कर अधिनियम से निर्धारण होना मान्य किया जाएगा। आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 21 मार्च रखी गई है। अधिसूचना एवं निर्धारित आवेदन-पत्र के प्रारूप विभाग की वेबसाईट https://mptax.mp.gov.in पर उपलब्ध हैं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com