पारस जैन ने मदरसा बोर्ड का कार्यभार ग्रहण किया
भोपाल। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री पारस जैन ने आज मध्यप्रदेश मदरसा बोर्ड के
अध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण किया। राज्य शासन द्वारा उन्हें मदरसा बोर्ड का
अध्यक्ष मनोनीत करने का आदेश हाल में जारी किया गया है। अध्यक्ष का
कार्यभार सम्भालने के बाद बोर्ड के सचिव श्री सनवर हुसैन रिजवी ने उन्हें
संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी तथा अधिकारी-कर्मचारी से परिचय करवाया।
श्री जैन ने सचिव से मदरसों के संचालन, निरीक्षण और मान्यता आदि की
जानकारी ली। प्रारंभ में श्री रिजवी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने श्री
जैन का स्वागत किया।उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में 6799 पंजीकृत मदरसे हैं। मदरसों में 5 लाख 20 हजार 584 विद्यार्थी तथा 20 हजार 53 शिक्षक है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com