-->

Breaking News

100 दिन में हो जाएगी कांग्रेस की विदाई: मोदी

इंफाल। कांग्रेस के गढ़ पूर्वोत्तर पहुंचकर मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। गुवाहाटी की रैली से मोदी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार इतने दिनों से है फिर भी देश का विकास नहीं हो रहा है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस के पास गिनती के 100 दिन रह गए हैं। कांग्रेस की विदाई है, मोदी ने इशारों-इशारों में राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। मोदी ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं की सोच बहुत छोटी है।

गुवाहाटी से पहले मोदी मणिपुर में पहुंचे। नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए अरुणाचल के छात्र नीडो की मौत का मामला उठाया। इंफाल में आयोजित बीजेपी की चुनावी रैली में नरेंद्र मोदी ने अरुणाचल के छात्र नीडो की मौत का मामला उठाते हुए कहा कि दिल्ली में पूर्वोत्तर के छात्र की हत्या राष्ट्र के माथे पर कलंक है। उन्होंने कहा कि उनकी संवेदना नीडो के परिवार के साथ है।

मोदी ने कहा कि केंद्र के पास पूर्वोत्तर के विकास के लिए कोई नीति नहीं है। केंद्र सरकार ने नॉर्थ ईस्ट की उपेक्षा की है। केंद्र पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि पूर्वोत्तर का विकास करने के लिए केंद्र सरकार में राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी है। पूर्वोत्तर के हिमालय रेंज में जड़ी-बूटियों का भंडार है, लेकिन केंद्र ने इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाए।

गुजरात से तुलना करते हुए मोदी ने कहा कि गुजरात और पूर्वोत्तर दोनों ही इलाकों में तेल-गैस के प्रचुर भंडार हैं। लेकिन केंद्र सरकार ने इसका सही तरीके से इस्तेमाल नहीं किया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों में अमीर होने के बावजूद पूर्वोत्तर के राज्य गरीब हैं।

पूर्वोत्तर के आठ राज्यों की तुलना अष्टलक्ष्मी से करते हुए मोदी ने कहा कि अगर केंद्र में बीजेपी की सरकार आई तो अष्टलक्ष्मी में जमकर तरक्की होगी। काले धन पर निशाना साधते हुए मोदी बोले कि बीजेपी सत्ता में आई तो विदेशों में जमा एक-एक पाई भारत लाएंगे।

कांग्रेस के गढ़ में मोदी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर निशाना साधा। मोदी ने कहा कि पिछले 23 साल से मनमोहन सिंह इस इलाके से सांसद हैं, लेकिन इसके बाद भी विकास नहीं हो पा रहा है। दुनिया बदलने के लिए तो पांच साल ही काफी होते हैं। लेकिन मनमोहन तो यहां से 23 से संसद पहुंचे हैं फिर भी यहां का विकास नहीं हुआ है। यहां जैसी दुर्दशा किसी दूसरी जगह नहीं देखी जा सकती। मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का पंजा जहां भी होता है सिर्फ हाथ की सफाई ही करता है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com