-->

Breaking News

13 हजार खिलाड़ियों को दिल्ली भिजवाने में सरकार की भूमिका स्पष्ट की जाए

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद अरूण यादव ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने हेतु इन दिनों भाजपा कई प्रकार की कवायदें कर रही है। जिन खिलाड़ियों की तरफ वह कभी मुड़कर भी नहीं देखती थी, चुनाव को देखते हुए उन पर इतनी अधिक महरबान हो गई है कि दिल्ली में 20 फरवरी को खेल जमावड़ा लगाया जा रहा है। इस जमावड़े में म.प्र. से भी करीब 13 हजार खिलाड़ी दिल्ली भिजवाये जा रहे हैं। इस संबंध में राज्य के उच्च शिक्षा एवं स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री दीपक जोशी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित होने से आम लोगों को दिल्ली के जमावड़े में हजारों खिलाड़ियों को भिजवाने को लेकर राज्य सरकार की भूमिका पर सवाल उठ रहा है । दिल्ली का आयोजन चूंकि राजनीतिक पार्टी का आयोजन है, इसलिए राज्य सरकार की भूमिका यदि कोई है तो वह जनता के सामने आना ही चाहिए।

श्री यादव ने कहा है कि इस संबंध में स्थिति स्पष्ट होना इस कारण भी जरूरी है कि भाजपा सरकार ने भाजपा और सरकार के बीच की लक्ष्मण रेखा पूरी तरह मिटा डाली है। पिछले वर्षों के अनुभवों के आधार पर कहा जा सकता है कि ऊपरी तौर पर जो कार्यक्रम भाजपा के पार्टी स्तरीय कार्यक्रम प्रचारित किये जाते हैं वे व्यवस्था और खर्च के स्तर पर वास्तव में सरकारी कार्यक्रम ही होते हैं। पिछले दिनों प्रदेश में हुए ‘विकास यात्रा’ और ‘आशीर्वाद यात्रा’ के कार्यक्रम इसके ताजा उदाहरण है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com