तेन्दुलकर को अपमानित करने पर कांग्रेस ने जलाया उमा भारती का पुतला
भोपाल। क्रिकेट की महान शख्सियत सचिन तेन्दुलकर को कल राष्ट्रपति प्रणब
मुखर्जी द्वारा भारत रत्न से नवाजा जाने पर भाजपा नेत्री उमा भारती द्वारा
उनको अपमानित करते हुए जिला (शहर) कांगे्रस कमेटी और जिला महिला कांगे्रस
ने आज दोपहर बाद रंग महल के सामने उमा भारती के खिलाफ नारे लगाते हुए उनका
पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए कांगे्रस नेताओं ने कहा कि सचिन
तेन्दुलकर ने दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाया है और भारत की युवा शक्ति के
प्रतीक हैं। कार्यक्रम में जिला (शहर) कांगे्रस उपाध्यक्ष मोनू सक्सेना,
जिला महिला कांगे्रस अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा विक्टर, अंबिका पाठक, रेखा
जाटव, शीला ललवानी, सुरेश ज्ञानचंदानी, दिलीप मस्के, लक्ष्मी यादव, कुंदन
पंजाबी, गिरीश श्रीमाली तथा दिनेश सहाने सहित बड़ी संख्या में कांगे्रसजन
शामिल थे।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com