-->

Breaking News

गृह मंत्री बाबूलाल गौर द्वारा वार्ड 58 और 59 का भ्रमण

भोपाल। मप्र के गृह एवं जेल मंत्री श्री बाबूलाल गौर ने पंछी विहार में टेंडर होने के बाद रोड का काम शुरू नहीं होने पर एक हफ्ते में काम शुरू करवाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने संबंधित एजेंसी से कहा कि अधिक विलम्ब ठीक नहीं है। श्री गौर आज गोविन्दपुरा क्षेत्र के वार्ड 58 और 59 की बस्तियों का भ्रमण कर रहे थे|श्री गौर को पंछी विहार और प्रगति नगर के नागरिकों ने बताया कि गृह निर्माण समिति द्वारा बुनियादी विकास नहीं किया गया है। इस पर श्री गौर ने निर्देश दिए कि नगर निगम इस सिलसिले में नोटिस जारी करे और विकास के प्रावधान के लिए जिन भूखंडों को बंधक रखा है उनकी नीलामी से मिलने वाली राशि से विकास सुनिश्चित करे। उन्होंने नागरिकों से भी आग्रह किया कि वे भी जन-भागीदारी से विकास में योगदान दें।
लोगों को बुनियादी सुविधाओं के लिये कटिबद्ध प्रयास
श्री गौर ने अवधपुरी और आसपास की कालोनी के नागरिकों द्वारा अवधपुरी में पुलिस चौकी शुरू करने की मांग पर विचार करने की बात कही। श्री गौर ने प्रगति नगर के वृद्ध रामवरन और उनकी पत्नी को वृद्धावस्था पेंशन दिए जाने के संबंध में कहा कि उनका नाम सूची में शामिल कर पेंशन शुरू की जाये। श्री गौर ने रचना विहार, सौम्य विहार, राधा कुंज, टैगोर नगर, पूर्वांचल फेस-1, न्यू शिव नगर, 60 क्वार्टर और 100 क्वार्टर आदि बस्तियों का भी भ्रमण किया। इन बस्तियों में नागरिकों द्वारा आंतरिक मार्गों के निर्माण, नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइट आदि के संबंध में श्री गौर का ध्यान दिलाया। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को नागरिकों की समस्याएँ सुनकर मौके पर ही कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com