-->

Breaking News

राज्य निर्वाचन आयोग में मास्टर-ट्रेनर का ई.व्ही.एम. प्रशिक्षण सम्पन्न

भोपाल। प्रदेश में प्रस्तावित नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में पहली बार प्रयुक्त होने वाली ई.व्ही.एम. 'मल्टी पोस्ट'' एवं 'मल्टी वोट'' मशीन है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार करवाई गई इस ई.व्ही.एम. के फीचर लेटेस्ट हैं। मशीन की कार्य-प्रणाली के बारे में प्रदेश के सभी जिले के मास्टर-ट्रेनर का आयोग द्वारा आयोजित तीन-दिवसीय प्रशिक्षण का आज समापन हुआ।

प्रतिदिन दो सत्र में संचालित इस प्रशिक्षण में इलेक्ट्रॉनिक्स कार्पोरेशन ऑफ इण्डिया के अधिकारी श्री एस.बी. पुरोहित ने सभी मास्टर-ट्रेनर को ई.व्ही.एम. की कार्य-प्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने प्रतिभागियों से मशीन के संचालन का प्रेक्टिकल करवाया और सत्र के अंत में परीक्षा भी ली। 'इलेक्ट्रॉनिक मतदान मशीन (बहु-मतपेटी एवं बहु-स्थान) निर्देश मेन्युअल'' की प्रतियाँ भी सभी मास्टर-ट्रेनर को उपलब्ध करवाई गईं।
लोगों को बुनियादी सुविधाओं के लिये कटिबद्ध प्रयास
ये मास्टर-ट्रेनर अपने जिले के अन्य ट्रेनर को ई.व्ही.एम. की कार्य-प्रणाली का प्रशिक्षण देंगे। इसके अलावा ये आगामी समय में आम मतदाता, राजनैतिक दल एवं मीडिया को भी ई.व्ही.एम. की कार्य-प्रणाली से परिचित करवायेंगे और इसके बारे में व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगे।प्रशिक्षण के सभी सत्र में सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री जी.पी. श्रीवास्तव तथा उप सचिव श्री गिरीश शर्मा ने भी प्रतिभागियों को मशीन की उपयोगिता एवं मास्टर-ट्रेनर की भूमिका के बारे में बताया।

उल्लेखनीय है कि राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रस्तावित नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव ई.व्ही.एम. से करवाने का निर्णय लिया है। भविष्य में भी इन संस्थाओं के चुनाव ई.व्ही.एम. द्वारा ही सम्पन्न होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार करवाई गई ई.व्ही.एम. कुछ मामलों में, भारत निर्वाचन आयोग की ई.व्ही.एम. से भिन्न है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com