औद्योगिक क्षेत्र में फोर लेन सड़क का प्राक्कलन बनवायें
भोपाल। मप्र के गृह एवं जेल मंत्री श्री बाबूलाल गौर ने गोविन्दपुरा
औद्योगिक क्षेत्र में साढ़े तीन किलोमीटर सड़क को फोर लेन बनाने के निर्देश
दिए। श्री गौर आज गोविन्दपुरा औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण कर रहे थे। श्री
गौर ने गोविन्दपुरा औद्योगिक एसोसिएशन के कार्यालय में पदाधिकारियों से
उद्योग, नगर निगम आदि के अधिकारियों के साथ चर्चा की।
उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र में रूप नगर से इंडस्ट्रियल एरिया होकर अयोध्या बायपास को जोड़ने वाली साढ़े तीन किलोमीटर सड़क को फोर लेन सड़क बनाने के प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए। औद्योगिक क्षेत्र में सुलभ काम्पलेक्स बनाने के लिए नगर निगम के अधिकारियों को कहा। इसके साथ ही कचरा निपटान के लिए चार स्थान पर कन्टेनर रखने और क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े रहने वाले ट्रकों का पार्किंग स्थल तय करने के लिए कहा।
मंत्री श्री गौर ने औद्योगिक क्षेत्र के नाले पर बनाई दीवार से ड्रेनेज प्रापर नहीं होने से फैल रही गंदगी को रोकने के लिए दीवार को तुरंत हटाने के लिए कहा।मंत्री श्री गौर ने रूप नगर, गौतम नगर, गायत्री नगर बस्तियों का दौरा कर नागरिकों से चर्चा की और बस्तियों में साफ-सफाई एवं आन्तरिक सड़कों की मरम्मत एवं निर्माण के निर्देश दिए।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com