मप्र में एग्रो, फूड प्रोसेसिंग, ऑटोमोबाइल उद्योगों के लिये अपार संभावनाएँ
भोपाल। मप्र की वाणिज्य तथा उद्योग मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया से
आज मंत्रालय में हंगरी के आर्थिक एवं वाणिज्यिक काउंसलर श्री ज़ोल्ट पाकोज़डी
ने सौजन्य भेंट की। श्री पाकोज़डी ने मध्यप्रदेश की सराहना करते हुए कहा कि
राज्य में एग्रो इण्डस्ट्री, फूड प्रोसेसिंग तथा ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में
अपार संभावनाएँ हैं।
उद्योग मंत्री श्रीमती सिंधिया ने श्री पाकोज़डी को बताया कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा लघु एवं मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देना तथा इनके माध्यम से युवाओं को रोजगार मुहैया करवाना है।
श्रीमती सिंधिया ने गोविन्दपुरा, मण्डीदीप तथा पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र का दौरा करने का सुझाव भी दिया। उद्योग मंत्री ने हंगरी के काउंसलर श्री ज़ोल्ट पाकोज़डी को 8, 9 एवं 10 अक्टूबर को आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट के लिये आमंत्रित किया।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com