-->

Breaking News

कांग्रेस ने भारत निर्माण नहीं घोटालों का निर्माण कर देश की छवि खराब की है

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री विश्वास सारंग ने कहा कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव के पूर्व विकास की जो बातें कर रही है उसका अस्तित्व दूर-दूर तक नहीं है।कांग्रेस ने पिछले 10 वर्र्षाें में विकास किया होता तो देश की जीडीपी पाताल और मंहगाई दर आसमान नहीं छू रही होती। कांग्रेस ने आमजन के पैसों को भ्रष्टाचार और घोटालों की भेंट चढ़ा दिया। कांग्रेस ने भारत-निर्माण नहीं घोटालों एवं भ्रष्टाचार का निर्माण किया है।

उन्होनें कहा कि कांग्रेस भारत निर्माण के विज्ञापनों से देश में झूठी तस्वीर पेश कर रही है। भारत निर्माण के नाम पर जन जन को ठगा और जनजीवन बदहाल करने का काम किया है।कांग्रेस ने जन-जन को भ्रमित करने का काम किया है। पिछलें 10 वर्षों में कांग्रेस ने 2-जी स्पेक्ट्रम, कॉमनवेल्थ गेम्स, कोलगेट, हेलीकॉप्टर और अन्य घोटाले कर विश्व में देश की छवि खराब की है।कांग्रेस की नीतियों ने आम आदमी के भविष्य को असुरक्षित कर दिया है और देश को ऐसे संकट में फंसा दिया है जहां से जल्द से जल्द उभरना मुश्किल हो गया है।

श्री सारंग ने कहा कि कांगे्रस ने आजादी के बाद 55 वर्षों तक देश में शासन किया लेकिन कांग्रेस ने सत्ता के इन 55 वर्षों में देश की कृषि विकास दर को 4 प्रतिशत, विकास दर को 4.5 प्रतिशत और मंहगाई दर को दो अंको तक पहुंचाने का काम किया है। ऐसे माहौल में कांग्रेस विकास को ढूंढने निकली है। उन्होनें कहा कि केन्द्र सरकार भाजपा शासित राज्यां के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार कर विकसित राज्यों पर अपना टैग लगाकर भारत निर्माण बता रही है, जबकि कांग्रेस को भारत निर्माण बताना है तो उत्तर पूर्व भारत के पिछड़े राज्यों की हकीकत देश की जनता के सामने रखना चाहिए जिससे भारत निर्माण की सच्ची तस्वीर जनता जान सके।

श्री विश्वास सारंग ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एनडीए के शासनकाल में देश को विकासशील राष्ट्रों की श्रेणी में लाकर खड़ा किया था। देश की विकास दर दहाई तक पहुंची और मंहगाई दर स्थिर हुई थी, तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री अटलबिहारी वाजपेयी ने भारत को परमाणु शक्ति संपन्न देश बनाकर राष्ट्र को विश्व शक्ति का रूप दिया था। देश में खुशहाली का माहौल बनाकर जन-जन के दुख दर्द दूर करने का काम किया है और एक बार पुनः देश को ऐसे ही शक्तिशाली नेतृत्व और स्थायी सरकार की आवश्यकता है। श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित हो चुकी है और समृद्धशाली एक विकसित देश के लिए लोगों ने अपना आशीर्वाद भाजपा और श्री नरेन्द्र मोदी को देना निश्चित कर लिया है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com