-->

Breaking News

महंगाई पर चिंता कांग्रेस का चुनावी स्टंट : रामेश्वर शर्मा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कांग्रेसनीत यूपीए सरकार लोकसभा चुनाव की आहट पर जिस तरह महंगाई पर चिंता व्यक्त कर रही है यह कांग्रेस का चुनावी व्यापार है। कांग्रेस जनआक्रोश को सहानुभूति में बदलने में कामयाब नहीं होगी और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मंुह की खाना पडेगी, क्योंकि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार ने गत 10 वर्षों में आम आदमी को भयंकरतम महंगाई का स्वाद चखाया है, लेकिन चुनाव पास आते देखकर केन्द्र सरकार रसोई गैस के सिलेंडरों में 9 से 12 की वृद्धि कर रही है। रसोई गैस सिलेंडर में जब कटौती पर जनता ने आपत्ति की थी तो प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह कहते थे कि पैसे पेड़ में नहीं फलते। आम आदमी जानना चाहता है कि अब पैसे की कौन सी खेती कांग्रेस ने कर ली है और वह अपने को महादानी के रूप में पेश कर रही है।

उन्होंने कहा कि योजना आयोग की रिपोर्ट कहती है कि देश में महंगाई का प्रमुख कारण आपूर्ति श्रृंखला में आयी अकुशलता है। चुनाव आते ही सरकार कुशलता बढ़ाने के प्रयास कर रही है। आग लगने पर कंुआ खोदने की कहावत चरितार्थ हो रही है। उन्होंने कहा कि कालाबाजार में सिलेंडर खरीदने वाला आम आदमी नहीं भूला है कि उसे 100 रू. किलो प्याज खरीदकर आंसू बहाना पड़े है। देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने का दावा करने वाली कांग्रेस ने महंगाई को परवान चढ़ाया। जखीराबाजों, सटोरियों, वायदा कारोबारियों के रहमो करम पर जनता को छोड दिया। अब महंगाई पर कांग्रेस चिंता का प्रदर्शन करके मगरमच्छ के आंसू बहा रही है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com