-->

Breaking News

राजीव आवास योजना के संबंध में कैलाश विजयवर्गीय ने ली बैठक

भोपाल। मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने आज मंत्रालय में राजीव आवास योजना के क्रियान्वयन के संबंध में बैठक ली। बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता, प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन श्री एस.एन. मिश्रा, आयुक्त नगरीय प्रशासन श्री संजय शुक्ला और नगर निगम भोपाल के आयुक्त श्री विशेष गढ़पाले भी उपस्थित थे।





 लोगों को बुनियादी सुविधाओं के लिये कटिबद्ध प्रयास

श्री विजयवर्गीय ने जेएनयूआरएम में शहरी गरीबों को आवास उपलब्ध करवाने की परियोजना की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से योजना के तहत भूमि-आवंटन और हितग्राहियों के चयन की प्रक्रिया की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने योजना के संबंध में राज्य शासन द्वारा गठित साधिकार उप समिति के सदस्यों से भी सुझाव लेने को कहा। श्री विजयवर्गीय द्वारा प्राप्त सुझावों तथा नीतिगत निर्णय के संबंध में आगामी 11 फरवरी को बैठक बुलाने के निर्देश दिये गये।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com