-->

Breaking News

राहुल गांधी ने गुजरात में मोदी पर बोला हमला

बारडोली । कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार राज्य में अमीर समर्थक सरकार चला रहे हैं|राहुल ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हम (कांग्रेस) जनता को शक्ति देना चाहते हैं। यहां पर केवल एक व्यक्ति के पास हर शक्ति है। उन्होंने कहा कि गुजरात में केवल अमीरों के लिए सरकार है। केवल पांच से छह लोग पूरी सरकार चला रहे हैं।

कांग्रेस नेता ने जोर दिया कि राज्य में गरीब समर्थक सरकार की जरूरत है। राहुल ने कहा कि अधिकांश छोटे उद्योग बंद हो गए हैं। यहां केवल एक व्यक्ति को शक्ति हासिल हुई है और किसी को नहीं। यह हमारे (कांग्रेस) और उनके (भाजपा) बीच का अंतर है।राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा राज्य के पूरे विकास का श्रेय ले रही है। इस राज्य में गरीबों की समर्थक सरकार की जरूरत है। हम गरीबी हटाने की बात करते हैं लेकिन वे गरीबों को ही हटाने की बात करते हैं।

एक चाय विक्रेता से इस ऊंचाई तक पहुंचने के मोदी के दावे पर चुटकी लेते हुए राहुल ने कहा कि कुछ लोग चाय बनाते हैं, कुछ टैक्सी चलाते हैं, कुछ खेती का काम करते हैं। हमें चाय विक्रेता, किसानों और श्रमिकों, हर व्यक्ति का सम्मान करना चाहिए। लेकिन जो लोगों को उल्लू बनाता हो उसका सम्मान नहीं किया जाना चाहिए।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com