बिजली उपभोक्ताओं को योजनाओं का लाभ दिलाये
भोपाल। प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री मोहम्मद सुलेमान ने मैदानी अधिकारियों से आम
बिजली उपभोक्ताओं को लाभान्वित करने वाली योजनाओं का लाभ दिलाने के
निर्देश दिये हैं। उन्होंने दीन बंधु योजना, किसान समृद्धि योजना, किसान
अनुदान योजना, फ्लेट रेट योजना आदि की समीक्षा करते हुए कहा कि यह
सुनिश्चित किया जाये कि इन योजनाओं के माध्यम से पात्र उपभोक्ता लाभान्वित
हों। उन्होंने बिजली सुधार के क्षेत्र में चल रही परियोजनाओं को समय पर
पूरा करने, उपभोक्ताओं तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुँचाने तथा राजस्व
वसूली में ओर तेजी लाकर कंपनी की आय में और वृद्धि के निर्देश दिये। श्री
सुलेमान आज जबलपुर में मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के
मैदानी अधिकारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
प्रमुख सचिव ने कहा कि फीडर सेपरेशन, राजीव गाँधी ग्रामीण विघुतीकरण, आर.ए.पी.डी.आर.पी. योजना के लक्ष्य माह जून 2014 से पहले प्राप्त कर लिये जायें। उन्होंने कहा कि उच्च दाब उपभोक्ताओं सहित सभी आवेदकों के आवेदन पर समय पर बिजली कनेक्शन प्रदान किया जाये। उन्होंने बिजली बिल जमा करने में विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्र में होने वाली कठिनाई के मद्देनजर उपभोक्ताओं को सरलता से बिजली बिल जमा करने की सुविधा देने के लिये मैदानी अधिकारियों को उचित एवं कारगर व्यवस्था के निर्देश दिये।
श्री सुलेमान ने राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि निचले स्तर तक मैदानी कर्मचारियों को राजस्व वसूली की स्थिति से अवगत करवाया जाये। साथ ही वितरण हानि कम कर उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ाकर कम्पनी आय को और सुदृढ़ करने के हरसंभव प्रयास किये जाना चाहिये।बैठक में प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश पॉवर मैनेजमेन्ट कंपनी तथा अध्यक्ष विद्युत वितरण कंपनी श्री मनु श्रीवास्तव, प्रबंध संचालक पूर्व क्षेत्र कंपनी श्री सुखबीर सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com