-->

Breaking News

निरंतर लाभार्जित करने वाला निगम है राज्य वन विकास निगम

भोपाल। मप्र के  वन मंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार ने आज यहाँ मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण किया। डॉ. शेजवार ने कहा कि ढाई हजार करोड़ रुपये की वन संपदा वाला राज्य वन विकास निगम निरंतर लाभ अर्जित करते हुए शासन को भी करोड़ों का लाभांश उपलब्ध करवा रहा है। निगम द्वारा प्रतिवर्ष लगभग 40 लाख मानव दिवस रोजगार उपलब्ध करवाया जा रहा है। महाप्रबंधक, राज्य वन विकास निगम श्री आर.एन. सक्सेना और अधिकारी-कर्मचारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

डॉ. शेजवार ने कहा कि वर्ष 1975 में 20 करोड़ की अधिकृत पूँजी से स्थापित राज्य वन विकास निगम की वर्तमान में अधिकृत अंश-पूँजी 40 करोड़ रुपये है। कर्मचारियों द्वारा रिक्त पदों की पूर्ति और पदोन्नति की माँग पर वन मंत्री ने नियमानुकूल कार्यवाही करने का आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार को लाभांश देने वाले निगम के कर्मचारियों के हितों का अवश्य ध्यान रखा जायेगा। सागौन और बाँस का व्यावसायिक रोपण निगम की मुख्य गतिविधि है। निगम निम्न कोटि के वन क्षेत्रों को तेजी से बढ़ने वाली बहुमूल्य तथा बहु-उपयोगी प्रजातियों के रोपण द्वारा उच्च कोटि के वनों में परिवर्तित कर उत्पादन क्षमता एवं गुणवत्ता में निरंतर सुधार ला रहा है।

जोरदार स्वागत
अध्यक्ष पदभार ग्रहण के तुरंत बाद आयोजित कार्यक्रम में निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों, प्रदेश के 11 वनमण्डलों से आये हुए प्रतिनिधियों और कर्मचारी संघ ने वन मंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम के कर्मचारी संघ अध्यक्ष श्री अजय श्रीवास्तव 'नीलू' ने और अंत में कार्यकारी संचालक परियोजना निर्माण श्री अतुल जैन ने आभार प्रकट किया।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com