नरेंद्र मोदी ने राहुल पर फिर साधा निशाना, बोले- शहजादे सिर्फ गुजरात को देते हैं गाली
अमरावती (महाराष्ट्र) : बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र
मोदी ने एक बार फिर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है।महाराष्ट्र
के अमरावती में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि शहजादे
सिर्फ गुजरात को गाली देते हैं और गुजरात के विकास पर सवालिया निशान लगाते
हैं। इसके सिवा उन्हें कुछ और नजर ही नहीं आता है। दिल्ली सरकार के दिन
अब पूरे हो चुके हैं।
मोदी ने कहा कि 2014 का नारा है `कमल और मोदी`। दिल्ली में अब कमल खिलने वाला है। मोदी ने कांग्रेस की अगुवाई वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कांग्रेस के शासन में हुए घोटालों और इन घोटालों में महाराष्ट्र से जुड़े कांग्रेस के नेताओं के आरोपी होने पर चुटकी ली। मोदी ने सवाल उठाया कि कॉमनवेल्थ गेम्स और आदर्श सोसायटी जैसे घोटाले यहीं से क्यों सामने आ रहे हैं। मोदी ने राहुल पर निशाना साधते हुए कहा कि शहजादे यहां आते हैं तो किसानों के आंसू पोंछने, लेकिन गुजरात के विकास मॉडल को गाली देते रहते हैं। जब शहजादे यहां आते हैं तो ऐसा लगता है कि वो यह भूल जाते हैं कि केवल गुजरात में ही नहीं, देशभर में चुनाव होने वाले हैं। उन्हें गुजरात को गाली देने के बजाय यह बताना चाहिए कि उनकी सरकार ने क्या किया। वह कहते हैं कि गुजरात के विकास मॉडल का गुब्बारा फूट जाएगा, लेकिन 2007 और 2012 में गुजरात में हुए विधानसभा चुनाव में उन्हें पता चल गया होगा कि लोग सत्य के साथ हैं।
शरद पवार पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री इसी राज्य से हैं लेकिन किसानों की रक्षा करने में नाकाम रहे हैं। उनके पास क्रिकेट पर बात करने के लिए वक्त है लेकिन मर रहे किसानों की कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि शास्त्रीजी कहते थे, जय जवान, जय किसान, लेकिन आज की कांग्रेस सरकार का नारा है, `मर जवान, मर किसान`। मोदी ने कहा कि 1857 की लड़ाई के दौरान नारा था, कमल और रोटी लेकिन इस बार के चुनाव में नारा है कि कमल और मोदी। मोदी ने अपनी रैली में `कांग्रेस मुक्त भारत` का नारा भी दिया।
मोदी ने विरोधी दलों पर हमला बोलते हुए कहा, `आम तौर पर देश में गठबंधन इसलिए बनाए जाते रहे हैं कि मौजूदा सरकार को हराया जाए लेकिन इस बार के चुनाव में तमाम दल मोदी को रोकने के लिए एकजुट हो रहे हैं। देश को लूटने वालों को पता है कि 16 मई के बाद उनकी जगह कहां होगी।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com